April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, संवरने लगा परिवार का भविष्य

Share

कोरबा 16 मार्च 2026/जिले के सिधरामपुर, ग्राम पंचायत सुखरीखुर्द की श्रीमती ओमती मन्नेवार और ग्राम पंचायत अमलडीहा की श्रीमती लक्ष्मीन बाई आज अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले से कहीं अधिक सक्षम हैं। दोनों महिलाएँ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं, जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है।
श्रीमती ओमती मन्नेवार बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद, रसोई खर्च और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। पहले जहाँ छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब यह सहायता उनके लिए भरोसे का आधार बन चुकी है।
इसी तरह, श्रीमती लक्ष्मीन बाई भी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे बच्चों के स्कूल से संबंधित खर्च, कॉपी-किताब से लेकर अन्य जरूरी सामग्री आसानी से खरीद पा रही हैं। वे कहती हैं कि इस आर्थिक सहयोग ने उनके जीवन में स्थिरता और राहत की भावना दी है।
दोनों महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार के आर्थिक बोझ को कम किया है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता का विश्वास भी बढ़ाया है।
महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सीधे तौर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और उनके परिवार को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
क्रमांक 1653/


Share

Related posts

15 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा के द्वारा अयोजित चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

पारम्परिक त्यौहारों के संवर्धन व संरक्षण हेतु ऐतिहासिक कार्य कर रही राज्य सरकार : महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment