April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, पूरा हुआ मनीषा शुक्ला का सपना

Share

कोरबा 16 मार्च 2026/एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार के जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुकून लेकर आता है। जब वर्षों का सपना हकीकत बनता है, तो वह केवल एक मकान नहीं बल्कि खुशियों और आत्मविश्वास की नई शुरुआत भी होता है। ऐसा ही सुखद बदलाव ’कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24, बुधवारी बाजार’ की निवासी ’श्रीमती मनीषा शुक्ला’ के जीवन में आया, जब ’प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना’ की मदद से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ।
श्रीमती मनीषा शुक्ला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनके पति श्री विपिन कुमार शुक्ला और वे लंबे समय से अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बनवाने का विचार कर रहे थे, लेकिन सीमित आय के कारण एक साथ बड़ी राशि जुटा पाना उनके लिए आसान नहीं था। वे जिस पुराने घर में रहते थे, वह पुराना हो चुका था।  बारिश के मौसम में घर में पानी टपकने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर की स्थिति खराब होने के कारण समय-समय पर मरम्मत करानी पड़ती थी और जगह कम होने से मेहमानों के आने पर भी असुविधा होती थी।
’वर्ष 2025-26’ में हुए सर्वे के दौरान उनका नाम ’प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना’ की सूची में शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका आवास स्वीकृत हो गया। कुछ ही समय में योजना की पहली किश्त उनके बैंक खाते में आ गई, जिससे उन्होंने अपने सपनों के घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
श्रीमती मनीषा शुक्ला ने योजना से प्राप्त सहायता राशि के साथ अपनी वर्षों की जमा पूंजी भी जोड़ी और एक मजबूत तथा सुंदर पक्का मकान बनवाया। अब उनका घर पूरी तरह तैयार हो चुका है और वे अपने परिवार के साथ नए घर में आराम और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं।
पक्का मकान बनने से न केवल उनकी दैनिक जीवन की परेशानियाँ खत्म हुई हैं, बल्कि समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।
श्रीमती मनीषा शुक्ला और उनके परिवार ने इस योजना के लिए ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जैसे कई परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया है।
क्रमांक 1654


Share

Related posts

ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर को

namanchhattisgarh

18 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना : मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment