21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नए सत्र प्रारंभ होने से पहले मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य पूर्ण करें: कलेक्टर

Share

कोरबा, 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व कॉलेज का मुख्य भवन व समस्त आवश्यक सुविधाएँ पूर्ण रूप से तैयार होनी चाहिए। इसके लिए मैनपावर बढ़ाकर कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने साइट इंजीनियरों से अलग-अलग प्रगतिशील कार्यों की जानकारी लेते हुए गर्ल्स एवं बॉयज़ हॉस्टल, रेसिडेंशियल ब्लॉक, ड्रेनेज सिस्टम, बाउंड्रीवाल, इंटरनल एवं एक्सटर्नल डेवलपमेंट के कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित समय से पूर्व संपूर्ण निर्माण पूर्ण करा लिया जाए।
इसके बाद कलेक्टर ने जमनीपाली में प्रधानमंत्री ई-बस योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सिविल बस डिपो तथा बीटीएम पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंडम वाहनों को प्रक्रिया अनुसार शीघ्र ऑक्शन किया जाए। साथ ही सब-स्टेशन, जीपीएस-इंटरनेट व्यवस्था, 360 डिग्री कैमरों सहित सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस एंट्री-एग्जिट गेट पर कैमरों की स्थापना तथा ड्राइवरदृकंडक्टरों के लिए डोरमेट्री, कैफेटेरिया, मेडिकल रूम जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित करने कहा। ठेकेदार को 30 मई तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
कलेक्टर ने दर्री स्थित 33 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अँधरीकछार में निर्माणाधीन प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने 15 जून से पूर्व भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्लाइडिंग खिड़कियाँ लगाने, अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल कर मलबा हटाने तथा परिसर को विद्यार्थियों के प्ले ग्राउंड के रूप में विकसित करने को कहा। साथ ही बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु अनुमान (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने खरमोरा में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने दो माह के भीतर शेष कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश ठेकेदार को दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एसडीएम सरोज महिलांगे, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ,राहुल मिश्रा सहित नगरपालिका निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
सक्र 47/


Share

Related posts

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें

namanchhattisgarh

12 PHOTOS में देखिए CG में रंगोत्सव: राजनांदगांव में निकली कान्हा की शोभायात्रा, नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली; विधायक ने जमकर किया डांस

cradmin

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारी पहुंच रहे खेतों तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment