23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

टी.एल.प्रकरणों, जनशिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें – आयुक्त

Share

कोरबा 07 अप्रैल 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुए कहा है कि टी.एल.प्रकरणों तथा जनशिकायतों से जुडे़ मामलों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाए तथा जनसेवाओं व नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यो का संपादन सर्व-प्राथमिकता के साथ हो। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रकरणों के निराकरण के प्रति उदासीनता एवं लेट-लतीफी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदारी तय की जा कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
आज आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर टी.एल.प्रकरणों, जनचौपाल, पृष्ठांकित महत्वपूर्ण प्रश्नों, पी.जी.एन. प्रकरणों, जनशिकायतों आदि के निराकरण व उन पर की गई कार्यवाही तथा लंबित प्रकरणों की बिन्दुवार, विभागवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्टर टी.एल., जनचौपाल, निगम की टी.एल., पृष्ठांकित महत्वपूर्ण प्रश्नों, पी.जी.एम.प्रकरणों, जनशिकायतों आदि से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें  साथ ही यह भी अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि जनसेवाओं व नागरिक सुविधाओं से जुडे़ निगम के कार्य सर्व-प्राथमिकता के साथ संपादित कराए जाएं ताकि आमजन को मूलभूत जरूरतों की पूर्ति सुगमता के साथ होती रहे, उन्हें अनावश्यक परेशानी न हों।
बैठक के दौरान आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम द्वारा विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होने जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, निगम मद,, सांसद मद, प्रभारी मंत्री मद, मुख्यमंत्री की घोषणा, सी.एस.आर.मद, विधायक, महापौर, पार्षद व एल्डरमेन मद, वित्त आयोग मद सहित अन्य विभिन्न मदों के तहत किए जाने वाले विकास व निर्माण कार्येा की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यो में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने भवन निर्माण अनुमति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोनवार भवन निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं, वे अपने कार्य क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर भवनों के निर्माण का निरीक्षण करें तथा यह देखें कि भवन निर्माता द्वारा नियमानुसार अनुमति प्राप्त की गई है या नहीं। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में वर्किंग प्रोग्रेश के बोर्ड एवं ग्रीननेट अनिवार्य रूप से लगवाएं, भवनों में रैनवाटर हार्वेटिंग सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के साफ-सफाई कार्यो व एस.एल.आर.एम.सेंटरों की व्यवस्थाओं की सघन रूप से समीक्षा की तथा सेंटर हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सेंटर्स में पानी, बिजली की निर्वाध व्यवस्था रहे, सेंटरों में कम्पोस्ट पिट बनाए जाएं, पेंटिंग पोताई, सेंटर्स का नाम आदि के बोर्ड, गार्डनिंग संबंधी कार्य कराएं, सप्ताह में दो दिन सेंटर में पहुंचकर स्वच्छता दीदियों के साथ मीटिंग करें, व्यवस्थाओं को देखें, कचरा बाहर फेंकने वालों की सूची तैयार कराएं तथा उन पर कार्यवाही प्रस्तावित करें। उन्होने साफ-सफाई कार्यो में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरतने के कडे़ निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभिंयता एम.के.वर्मा एवं मनोज सिंहस ठाकुर, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, एन.के.नाथ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, राजस्व अधिकारी अशोक बनाफर, सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा, डी.सी.सोनकर, विपिन मिश्रा, यशवंत जोगी, राकेश मसीह, राहूल मिश्रा, विवेक रिछारिया, लीलाधर पटेल, एच.आर.बघेल, अरूण बघेल, देवेन्द्र स्वर्णकार, एम.एल.बरेठ, सुनील टांडे, आकाश अग्रवाल, विनोद नेताम, गुलिस्ता साहू, गोयल सिंह विमल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे।


Share

Related posts

कोरबा के टी.पी.नगर गुरूद्वारा में 40 लाख रू. के होंगे विकास कार्य

namanchhattisgarh

धान खरीदी में किसी भी परेशानी व शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर 9691901259 ’

namanchhattisgarh

आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी में बनेगा मंगल भवन, होगा सौदंर्यीकरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment