13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन

Share

कोरबा 09 अप्रेल 2022/वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।
क्रमांक 30/


Share

Related posts

नियम विरूद्ध पदोन्नति को कलेक्टर ने किया निरस्त : महिला बाल विकास विभाग को नये सिरे से पदोन्नति के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कक्षा 9वीं से 12वीं अजा. अजजा. वर्ग के विद्यार्थियों की केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

namanchhattisgarh

निगम की आम बाड़ी की सुरक्षा हेतु बनेगी बाउण्ड्रीवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment