July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा निगम क्षेत्र में भांग-घोटा की फुटकर दुकान के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक आमंत्रित

Share

कोरबा 12 अप्रैल 2022/नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत एक भांग-घोटा की फुटकर दुकान खुलंेगी। इसके लिए आवेदन 20 अप्रैल 2022 तक मंगाये गये है। भांग-घोटा की फुटकर दुकान के लिए लाइसेंस आवेदन प्रणाली अंतर्गत वर्ष 2022-23 अर्थात 01 मई 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक व्यक्ति 20 अप्रैल तक कार्यालयीन समय तक निर्धारित प्रपत्र के साथ आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आबकारी में जमा कर सकते है। भांग की फुटकर दुकानों की अनुज्ञप्ति के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा 21 अप्रैल 2022 को दोपहर 03ः00 बजे मैनुअल लॉटरी के माध्यम से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन किया जावेगा। आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी विभाग कोरबा से संपर्क कर सकते है।
क्रमांक 43/


Share

Related posts

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव सम्पन्न

namanchhattisgarh

गुलाब को पेंशन के साथ मिलेगा एडमिशन, सबके लिए लाभदायक हुआ जनदर्शन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment