13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बालको महिला मंडल ने धूमधाम से आयोजित किया ‘उत्सव मेला’

Share

बालकोनगर, 14 अप्रैल। बालको महिला मंडल की ओर से उत्सव मेले का आयोजन किया गया। बालकोनगर के प्रगति भवन में आयोजित मेला बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना पति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन में भागीदारी की। मेले में आभूषण, कपड़े, हस्तकला, शिल्पकला, गृह सज्जा और विविध व्यंजनों के अलावा बालको सामुदायिक विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। आगंतुकों ने मेले में खूब खरीदारी की और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

 

मिस छत्तीसगढ़ 2022 सुश्री जसमीत कौर ने मेले में शिरकत की। बालको महिला मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजन को उत्कृष्ट बताया तथा बालको के प्रति आभार जताया।

श्रीमती रंजना पति ने सफल आयोजन के लिए महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों और बालको प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बालको महिला मंडल ने अनेक रचनात्मक कदम उठाए हैं। उत्सव मेला जैसे आयोजन से महिलाओं में उद्यमिता की भावना मजबूत होती है।


Share

Related posts

एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 22 सितंबर से होगी प्रारंभ

namanchhattisgarh

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई को

namanchhattisgarh

आयुष्मान भवः अभियान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य मेले का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment