27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Share

जांजगीर-चांपा 12 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में सामूहिक दवा सेवन एवं कृमिनाशक की गोली डी.ई.सी.एवं अलबेन्डाजोल खाकर एवं बच्चों को खिलाकर शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के.सिंह द्वारा समस्त हितग्राहियों को सामूहिक दवा सेवन के तहत् डी.ई.सी. एवं अल्बेन्डाजोल की गोली का सेवन के लिए अपील की गई है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सरोज कच्छप उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रथम दिवस में स्कुल, आंगनबाडी एवं सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में सामुहिक दवा सेवन कराया गया तथा शेष दिवसों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंागनबाडी कार्यकर्ता एवं मितानिन द्वारा घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले मे 3452 दल गठन किया गया है। जिसमें 2001420 लक्षित जनसंख्या को डी.ई.सी. एवं अलबेन्डाजोल गोली का सेवन कराया जायेगा। विकासखण्ड अकलतरा में 418, बलौदा 306, बम्हनीडीह 338, डभरा 377, जैजैपुर 316, मालखरौदा 350, नवागढ़ 586, पामगढ़ 393, सक्ती 368 दल बनाया गया हैं जिसमे 6904 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की ड्युटी लगाई गई है। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु निरीक्षण के लिए 629 सुपरवाईजर, विकासखण्डस्तर, जिलास्तर तथा राज्य स्तर पर दल गठित किया गया है।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का नियमित करें निरीक्षण – कलेक्टर

namanchhattisgarh

द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई को

namanchhattisgarh

अधिकारियों ने ली अंगदान की शपथ

namanchhattisgarh

Leave a Comment