21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने लिया समीक्षा मीटिंग

Share

कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा आज दिनांक 14-04-2022 को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक लिया गया ।


श्री भोजराम पटेल द्वारा लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर ,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया । इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी , छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवम विधिसम्मत कार्यवाही करने लम्बित शिकायत के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया । श्री भोजराम पटेल ने कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसे जारी रखा जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
समीक्षा मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री प्रदीप येरेवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू,डीएसपी यातायात श्री शिव चरण परिहार सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।


Share

Related posts

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर, शांतिपूर्ण चुनाव कराने में करें सहयोग: प्रेक्षक द्वय

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर हो प्रभावी पहल: परिवहन मंत्री

namanchhattisgarh

सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु मालिको पर रखी जाएगी नजर

namanchhattisgarh

Leave a Comment