19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

थाना दीपका पुलिस द्वारा अवैध रूप से डंम्प कर रखे 40 टन कोयला कीमती लगभग 90,000 रू. जप्त किया

Share

कोरबा| पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री  भोजराम पटेल द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना- दीपका पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने के विरुद्ध  लगातार कार्यवाही की जा रही है ।इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.04.2022 को सूचना मिली कि कुछ लोग दीपका खदान से कोयला उत्खनन कर चोरी कर ग्राम गाँधी नगर सिरका में डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर थाना दीपका पुलिस द्वारा ग्राम सिरकी में छापा मारा गया जहां अवैध रूप से डम्प कर  कोयला रखा होना पाया गया  जिसे धारा 102 जाफौ के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है । जप्त शुदा कोयला का वजन करीब 40 टन कीमती लगभग 90,000/- रूपए है ।


Share

Related posts

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन आज

namanchhattisgarh

कोविड वेक्सीनेशन महाभियान: एक दिन में 26 हजार 278 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

namanchhattisgarh

Leave a Comment