21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

10 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 09 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 10 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 17 खटपटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आंगनबाड़ी के पास गांधी पुतला, वार्ड क्र. 37 पाड़ीमार नं. 02 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 52 नगोईखार राकेश वीडियो गली श्रीमती कुंती घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 66 बांकीमोंगरा सोमवारी बाजार स्थित स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

साग-सब्जियां सुखाने गौठानों में दिए जाएंगे सोलर ड्रायर: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

namanchhattisgarh

महापौर पहुंचे बनिया तालाब, किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment