22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम में तीन आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

Share

कोरबा 09 मई 2022 – नगर पालिक निगम कोरबा में दिवंगत हो चुके तीन कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगर पालिक निगम कोरबा में तीन आश्रितों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने शासन के नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पत्र जारी किया। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने इन नवनियुक्त कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया, उन्हें शुभकामनाएं दी तथा पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ कार्य करने को कहा। निगम में कार्यरत रहे स्व. के.पी.दहायत के पुत्र आदर्श दहायत, स्व.कमलेश कुमार रात्रे के पुत्र सौरभ रात्रे एवं स्व. खेमलाल नौरंगे के पुत्र अभिषेक नौरंगे को निगम में अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा इन नवनियुक्त कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, लेखाधिकारी आनंद गुप्ता, अमृतलाल कैवर्त, शांतिलाल सोनी, यू.आर.महिलांगे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Related posts

कोरबा जिला धान उठाव में प्रदेश में अव्वल, दर्ज की शून्य प्रतिशत शॉर्टेज

namanchhattisgarh

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर तक

namanchhattisgarh

अप्रारंभ एवं निविदा स्तर के कार्यो में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं : कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment