16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक 11मई को

Share

कोरबा 10 मई 2022/ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक रखी गई है। कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11ः00 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न खेल संघ, शिक्षा विभाग के व्यायाम अनुदेशक, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल से जुड़े व्यक्ति तथा क्रियाशील संस्थाएं भाग लेंगी।
खेल प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त विकासखंड मुख्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे। शिविर के लिए खेलों का चयन जिला स्तर पर उपलब्ध प्रशिक्षकों और खेल मैदान की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा गौरतलब है कि गर्मियों को देखते हुए 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर का मूल उद्देश्य नौनिहालों के मन में खेल भावना जगा कर उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों को खेल की बारीकियां भी समझाई जाएंगी, ताकि वे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
क्रमांक 98/


Share

Related posts

छात्रवृत्ति/निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित : पंजीकृत श्रमिक परिजन कर सकते हैं आवेदन

namanchhattisgarh

उद्यानिकी फसलों की खेती पर भी किसानों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण: डॉ. कमलप्रीत सिंह

namanchhattisgarh

प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों का च्वाईस फिलिंग कार्य छह जून से

namanchhattisgarh

Leave a Comment