21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने 31 मई तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

Share

कोरबा 19 मई 2022/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जिले के सभी पंजीकृत किसानों को पीएम किसान पोर्टल में 31 मई 2022 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उप संचालक कृषि श्री ए. के. शुक्ला ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को देने के लिए ई-केवाईसी करने का कार्य जारी है। ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर आप्शन दिया गया है, पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवाया जा सकता है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने 31 मई तक ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक कुल 71 हजार 820 किसानों के द्वारा ई-केवाईसी करवाया जा चुका है। छुटे हुए किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि पी.एम. किसान योजना की अगली किस्त से कोई भी पात्र किसान वंचित न हो। इस योजना के तहत किसानों को आगामी किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि पी.एम. किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानो से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है।
क्रमांक 124/


Share

Related posts

कलेक्टर श्री झा के निर्देश पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

namanchhattisgarh

’कोरबा जिले में 55 नई सड़कों सहित विकास कार्यों की सौगात’

namanchhattisgarh

अनुविभाग कटघोरा, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरण एडीएम कटघोरा को आबंटित

namanchhattisgarh

Leave a Comment