19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 02 मिनट का मौन

Share

कोरबा 25 मई 2022/झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में 02 मिनट का मौन धारण किया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अवध सिंह राणा और श्री विजेन्द्र पाटले ने अधिकारी-कर्मचारियों को नक्सलवाद व हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़़ को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की शपथ दिलाई। सभी सेवको ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं छत्तीसगढ़़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में संचालित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
क्रमांक 151/


Share

Related posts

बालको में लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं मंडला पूजा धूमधाम से संपन्न

namanchhattisgarh

जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं एनकोर्ड की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को

namanchhattisgarh

अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

namanchhattisgarh

Leave a Comment