21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शनि जन्मोत्सव कि रही धूम

Share

कोरबा । सीतामणी स्थित शनि मंदिर में शनि देव की जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर दिनांक 27.05.2022 से कार्यक्रम का शुभारंभ कि गया वेदी पूजन, शनि देव पूजन, शनि अभिषेक, आरती के विभिन्न कार्यक्रम किये गये


आज शनि जन्मोत्सव के अवसर पर शनिदेव पूजन, अभिषेक , 56 भोग, भण्डारा, महाआरती का अयोजन किया गया जिसमें आज सुबह से से ही शनि भक्तों का तांत मंदिर में लगा रहा जहां भक्तों ने पूजा अर्चना कि वहीं भारी संख्या में प्रसाद भी ग्रहण किया इस अवसर पर मंदिर से राजकुमार मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सोमवती अमास्व के अवसर पर शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्याक्रमों का अयोजन किया गया जो 27 मई से शुरू हो कर आज दिनांक तक चले जिसमें मुख्य रूप से पूजन चालीसा पाठ अभिषेक शामिल है आज 56 भोग व महाआरती का अयोजन किया गया
बताया जाता है कि आज जयेष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन शनि जन्मोत्सव के नाम से मनाया जाता है। इस दिन शनिदेव की विशेष अराधना होती है। इस बार 30 वर्ष बाद शनि जयंती के दिन शनि अपनी राशि कुंभ में है। इसलिए शनि की साढ़ेसाती वालों के लिए यह दिन बहुत खास है। इस दिन किए गए उपाय शनि की पीड़ा वालों जैसे शनि महादशा, साढ़ेसाती, ढैया वालों के लिए बहुत खास है। व्रत रखकर सायंकाल में शनि पूजन और शंनि मंत्र के जाप व पीपल वृक्ष की पूजा, सरसों का जेल, काला तिल, काला वस्त्र, काला छाता आदि के दान से शनि देवे प्रसन्न होते हैं। आज 30 मई को सुखद संयोग सर्वार्थसिद्धयोग में पड़ है जबकि शनिदेव अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे है, ऐसे में भगवान शनि देव का पूजन अर्चन विशेष फलदायी होगा।


Share

Related posts

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में दी जायेगी कोचिंग, आवेदन 07 नवंबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन तुहंर द्वार अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन 17 अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment