April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

01 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 31 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 01 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 जून बुधवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा सर्वमंगलापारा, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन कोरबा जोन आफिस के पास, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर पार्षद घर के पास स्टेज, वार्ड क्र. 48 इंदिरा नगर सुमेधा आशीष अग्रवाल घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में सड़क संबंधी समस्याएं अब पूर्णतः समाप्ति की ओर : राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

थाना कोतवाली द्वारा इंदिरा नगर दुरपा रोड में लगाया गया चलित थाना

namanchhattisgarh

चाकाबुड़ा में होगा मॉडल जैतखाम का निर्माण

namanchhattisgarh

Leave a Comment