21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जैजैपुर में पंजीयन शिविर, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट कैंप 07 जून को

Share

जांजगीर-चांपा 02 जून 2022/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 07 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई जैजैपुर में किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में एस.बी.आई.लाईफ जांजगीर द्वारा यूनिट मित्र एवं यूनिट मैनेजर के 15 पदो पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखा गया है। वेतनमान 18000 रूपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा अभिकर्ता के 30 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसमें शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं हेतु 10वीं एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं हेतु 12वीं पास एवं स्टाईफण्ड 5000 रुपये निर्धारित है।
शिविर में नये रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। नये पंजीयन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन शिविर में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related posts

सांसद ने एम्बुलेंसो को रानी धनराज कुंवर पीएचसी से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

namanchhattisgarh

बालको ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोजाना लगेंगे टीके: सीएमएचओ डॉ केशरी

namanchhattisgarh

Leave a Comment