13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

08 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 07 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 08 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जून बुधवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 14 मैंग्जिनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 30 पुलिस कालोनी सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 42 शिवनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 43 हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास, वार्ड क्र. 59 विकास नगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा साईड अनिल पाल मोहल्ला स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

निगम की आम बाड़ी की सुरक्षा हेतु बनेगी बाउण्ड्रीवाल

namanchhattisgarh

जिले में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

namanchhattisgarh

11 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment