13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

दो दिवसीय शिविर में पेंशन के प्रकरणों का किया गया निराकरण

Share

जांजगीर-चाम्पा 8 जून 2022/ राज्य शासन द्वारा पेंशन के प्रकरणों का उचित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला स्तर पर शिविर लगाकर प्रकरण से संबंधित कर्मचारियों की सुनवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला कोषालय जांजगीर-चाम्पा मे संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन संभाग बिलासपुर द्वारा 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री विजय वर्मा सहायक संचालक , श्री जोगेन्दर गेंदले सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं द्वारिका वस्त्रकार उपस्थित थे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री पी आर महादेवा ने बताया कि शिविर मे कुल 30 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें पूर्व आपत्ति के 22 प्रकरण थे।  इसमें से 9 प्रकरणों का निराकरण किया गया।  8 नये प्रकरण का निपटारा किया गया। शिविर में कुल 17 पेंशन प्रकरणों  का निराकरण किया गया।


Share

Related posts

आकस्मिक मृत्यु के 09 प्रकरणों में 36 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 11 जनवरी तक

namanchhattisgarh

सभ्य समाज में नशे का कोई स्थान नहीं…….

namanchhattisgarh

Leave a Comment