16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

26 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 25 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 26 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जून रविवार को वार्ड क्र. 02 गणेश पण्डाल गेरवाघाट के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन काली मंदिर के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्वागत गेट के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 47 डुमरमुड़ा सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 66 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

बालको के उत्कृष्ट जल प्रबंधन से स्थानीय जीवन स्तर में आया बदलाव

namanchhattisgarh

गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना, गोधन न्याय योजना की सफलता: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

बरबसपुर में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर संबंधी प्रकरण के विस्तृत परीक्षण के लिए सचिव स्तर की 9 सदस्यीय समिति गठित

namanchhattisgarh

Leave a Comment