15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास चार जुलाई से

Share

कोरबा 01 जुलाई 2022/भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह चार से सात जुलाई तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का चार जुलाई को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह पांच जुलाई को कोरबा शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही शाम साढे छह बजे घंटाघर चौक में स्थानीय मीडिया चैनल के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। छह जुलाई को सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। उसके पश्चात जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसी दिन शाम साढे चार बजे रजकम्मा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह सात जुलाई को सुबह साढे नौ बजे विकास कार्य स्थलों का दौरा करेंगे। 11 बजे कोरकोमा गांव में दौरा कर वार्तालाप मंे शामिल होंगे। इसके पश्चात साढे 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

क्र./266


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए संचालित की जा रही है सिल्क समग्र योजना

निर्माण एजेंसियों की कार्यशैली पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा की विशेष पहल से चार दिनों में ही हो गया सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान

namanchhattisgarh

Leave a Comment