April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

09 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 08 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 09 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 जुलाई शनिवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक मंच कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 29 सियान सदन, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 42 शिवनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर सामुदायिक मंच के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा साईड अनिल पाल मोहल्ला स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

मुआवजा भुगतान के लिए शिविर का आयोजन 16 व 17 फरवरी को

namanchhattisgarh

सामुदायिक भवन में बाउण्ड्रीवाल व गेट निर्माण के निर्देश दिए राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

नवगठित जिला सक्ती अस्तित्व आने के साथ ही यहां प्रशासनिक कार्य शुरू

namanchhattisgarh

Leave a Comment