November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आयुक्त से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद निगम का घेराव स्थगित

Share

कोरबा 11 जुलाई 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय तथा वार्ड क्र. 63 की पार्षद व प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों के मध्य हुई आज सकारात्मक चर्चा के पश्चात 12 जुलाई को निगम का घेराव किए जाने का कार्यक्रम उनके द्वारा स्थगित कर दिया गया। चर्चा पश्चात पार्षद राजकुमारी कंवर ने आयुक्त को पत्र लिखकर घेराव स्थगित करने की लिखित सूचना दी है।
यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 63 मोंगरा की विभिन्न सड़क, पानी, स्ट्रीट लाईट व साफ-सफाई आदि से संबंधित समस्याओं के निराकरण व मांगों को लेकर वार्ड क्र. 63 की पार्षद एवं उनके साथियों द्वारा 12 जुलाई को निगम कार्यालय साकेत भवन का घेराव किए जाने का कार्यक्रम बनाया गया था, आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के साथ उक्त प्रतिनिधि मण्डल की बैठक हुई तथा वार्ड की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर सकारात्मक चर्चा की गई। पार्षद श्रीमती राजकुमारी कंवर ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर निगम आयुक्त से सकारात्मक चर्चा हुई तथा इस दिशा में निगम द्वारा कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है, अतः 12 जुलाई को निगम का घेराव किए जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। बैठक के दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, जोन कमिश्नर तपन योगी तिवारी के साथ ही प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य पार्षद श्रीमती राजकुमारी कंवर, माकपा जिला सचिव प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर, शिवरतन सिंह, अमरजीत, संजय यादव आदि उपस्थित थे।


Share

Related posts

नोनी जोहार कार्यशाला में जिले के 5 वालिंटियर्स हुए सम्मानित

namanchhattisgarh

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

सर्वाधिक समर्थन मूल्य और सुगम धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के चेहरे पर मुस्कान

namanchhattisgarh

Leave a Comment