28.6 C
New York
July 16, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

12 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 11 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 12 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई मंगलवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा चौके पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 39 आजादनगर स्टेज, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 52 सिंचाई कालोनी पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 67 अंबेडकर नगर स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

झगड़ा करने से रोका तो चचेरे भाई को मार डाला: पत्नी से विवाद कर रहा था बड़ा भाई, छोटे ने टोका तो उस पर धारदार हथियार से किया हमला

cradmin

शासकीय बहु दिव्यांग विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

namanchhattisgarh

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लायें तेजी, अभिलेख दुरूस्ती के काम को करें पूर्ण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment