November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

…जब कलेक्टर ने अपने जेब से निकाल कर छात्रा को दे दिया यह उपहार

Share

जांजगीर-चाम्पा 14 जुलाई 22/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जिले में विकास कार्यों सहित शासन की योजनाओं की जानकारी लेने और फील्ड में वस्तुस्थिति देखने लगातार दौरा कर रहे हैं। आज सुबह-सुबह वे अचानक से एक स्कूल पहुँच गए। स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच न सिर्फ रजिस्टर में नाम मिलान कर की। वे मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार दिया जा रहा है या नहीं यह भी जांच करने लग गए। स्कूली विद्यार्थियों से उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और अध्यापन के बारे में पूछा ही,इसके साथ ही कलेक्टर ने बच्चों को बुलाकर सवाल भी पूछ लिया। इस दौरान कक्षा सातवीं की एक छात्रा से जब 7 का पहाड़ा पढ़ने को बोले तो छात्रा ने बिना रुके पहाड़ा पढ़ दिया। छात्रा के इस जवाब से खुश कलेक्टर श्री सिन्हा ने उन्हें शाबाशी देने में देरी नहीं की। उन्होंने छात्रा को गुड कहते हुए अपने जेब में रखा पेन निकाला और उपहार के रूप में उन्हें भेंट कर दिया।
कलेक्टर श्री सिन्हा बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पुछेली के शासकीय हाई स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे। यहाँ पहुँचते ही उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति की जाँच की। रजिस्टर में नाम के अनुसार उपस्थिति का मिलान किया। कलेक्टर ने मौके पर विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार भोजन वितरण की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों से भी भोजन और शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं की छात्रा सुशीला कंवर से कई सवाल पूछे। उसे 7 का पहाड़ा भी पढ़ने कहा गया। सुशीला ने बिना रुके पहाड़ा पढ़ दिया। कलेक्टर इससे बहुत खुश हुए और अपने शर्ट के जेब से पेन निकाल कर छात्रा को दे दिए। यहाँ उन्होंने शिक्षकों को समय पर आने के निर्देश दिए साथ ही विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने कहा।


Share

Related posts

निश्चित समय समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 1056.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 30 जून को

namanchhattisgarh

Leave a Comment