16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने किया शास.कन्या उ.मा.विधालय साडा स्कूल की छात्राओं को सायकल वितरण

Share

कोरबा 20 जुलाई 2022 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साड़ा कोरबा में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल का वितरण किया। उन्होने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने छात्राओं से कहा कि वे अपना पूरा ध्यान लगाकर अध्ययन कार्य करें, आगे बढ़ें तथा विद्यालय व कोरबा शहर का नाम रोशन करें।
नगर पालिक निगम कोरबा स्थित शासकीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साड़ा कोरबा में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए छात्राओं को सायकल का वितरण किया, इसके पूर्व उन्होने दीप प्रज्वलन कर वितरण समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचनात्मक विकास, गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हितों सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए गौरवशाली उपलब्धियॉं हासिल की है। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर निगम कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी स्कूलों के उन्नयन व जीर्णोद्धार  कराने का संकल्प लिया है, राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल लगातार निगम क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में लगातार निगम क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्य के साथ-साथ नागरिक सेवाओं व सुविधाओं जुडे़ कार्यो का संपादन निरंतर किया जा रहा है। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि सरस्वती सायकल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत विद्यालयीन छात्राओं को निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराई जाती है, उन्होने कहा कि सायकल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी सुविधा हो जाती है, उनके समय व श्रम की बचत होती है।
इस अवसर पर पार्षद रितु चौरसिया, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, प्राचार्य रणवीर सिंह, दिनेश राठौर,  रजनीश निषाद, गायत्री नायक, संजय जैन, रमाकांत कर्मकार, हेमलता शर्मा, मिथला सिदार, वर्षा सोनी, एम.एल.यादव आदि के साथ विद्यालय की छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Related posts

आईटीआई कोरबा में 10 अप्रैल को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केएसटीपीपी कोरबा के बल सदस्यों द्वारा किए गए सफाई अभियान

namanchhattisgarh

दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को मिली ग्राम सचिव पद पर पोस्टिंग

namanchhattisgarh

Leave a Comment