16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

06 माह से 03 वर्ष के बच्चों को मिलने लगा आंगनबाड़ी में गरम भोजन

Share

जांजगीर-चंापा 21 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के 06 माह से 06 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिये कार्य योजना तैयार कराई गई है। जिसके तहत 06 माह से 03 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को डीएमएफ मद से गरम भोजन दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिसके परिपालन में पूरे जिले में 18 जुलाई सोमवार से उन्हें गरम भोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किया जा रहा है। इस अभिनव पहल से पालकों में हर्ष व्याप्त है तथा लोग अपने बच्चों लेकर गरम भोजन हेतु स्वयं आंगनबाड़ी केन्द्र तक आ रहें है। पालकों की रूचि से आंगनबाड़ी केन्द्र आकर्षण का केन्द्र बन गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की चहल-पहल से रौनक बढ़ गई है। विगत वर्षो में कोराना संक्रमण फैलने के कारण पालक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में नही भेज रहें थें जिसके कारण आंगनबाड़ी केन्द्र सुना-सुना लगता था। बच्चे पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों में आ रहें एवं गरम भोजन रूचिपूर्वक खा रहें है।


Share

Related posts

कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक ग्रेड-02 को किया निलंबित

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी दावा आपत्ति छह जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

गणेश विसर्जन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने ली समीक्षा मीटिंग : विसर्जन की तिथि, स्थान व समय को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment