15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 23 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जुलाई शनिवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा मोहन टाकिज के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 62 जेलपारा स्टेज के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरानगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

एक ही दिन में 81 विकास कार्यो का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने दिए निर्देश -कोरबा में राजस्व पखवाड़ा होगा अधिक प्रभावी, सभी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर ज़ोर तीन चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा का आयोजन

namanchhattisgarh

मेगा प्लेसमेंट कैंप के लिए जिले के अधिक से अधिक युवाओं का करायें पंजीयन, 10 दिसंबर तक पंजीयन जारी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment