27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवेद्य महुवा शराब की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share

कोरबा|  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षकसंतोष सिंह (भा0पु0से0) द्वारा अवैध कारोबार (अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब विक्री) पर अंकुश लगाने हेतु आदेश दिया गया था। दिये गये निर्देशों के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दर्री रॉबिनसन गुडिया” के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 11.11.2022 को निजात अभियान के तहत जुर्म जरायम पर दिपका थाना पलीस पेट्रोलिंग पर देहात सिरकी तिवरता की ओर निकले थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम केराकछार लोटनपारा में खेत किनारे जंगल में लोटानपारा निवासी परमेन्द्र धनुहार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने के फिराक में हैं तब सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाह के मौके पर जाकर घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किये जो मौके पर लोटानपारा खेत किनारे जंगल में परमेन्द्र धनुहार मिला जिनके पेश करने पर दो नग 10-10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन (डिब्बा) में भरा कच्ची महुआ शराब मिला जो गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी में अपराध कायम किया अवम नोटिस देकर वैध कागजात चाहा गया जो आरोपी द्वारा नही होना लेख करने पर मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब को जप्त कर शीलबंद किया गया तथा आरोपी परमेन्द्र धनुहार पिता फूलसिंह धनुहार उम्र 29 साल साकिन केराकछार लोटानपारा को 34(2) आबकारी ऐक्ट के तहत विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


Share

Related posts

झमाझम बारिश में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र

namanchhattisgarh

Leave a Comment