13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य ‘‘उजाला दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एन.टी.पी.सी., सी.एस.पी.डी.सी.एल., एवं  क्रेडा, के सौजन्य से 28 जुलाई को ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ उजाला दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण चंदेल ने हरेली त्यौहार की सबको बधाई दी। उन्होंने ऊर्जा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से मनाएं जा रहे ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ उजाला दिवस की सराहना करते हुए लोगों को बिजली के महत्व को बताया और सौर ऊर्जा का उपयोग कर भविष्य के लिए  ऊर्जा संरक्षण करने पर जोर दिया साथ ही केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनायों के बारे में जानकारी दिया। विधायक श्री चंदेल ने आंधी-तूफान और बारिश में संघर्ष करते हुए जिला वासियों को बिजली प्रदान कर रहे ऊर्जा विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न ग्रामों से लोग उपस्थित थे।


Share

Related posts

प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

अमानक कीटनाशक प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4, के जिले में भण्डारण, वितरण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया प्रतिबंध

namanchhattisgarh

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment