July 31, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध नशा के ख़िलाफ़ आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत 07 दिनों में 142 प्रकरण हुए दर्ज

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत समस्त थाना , चौकी, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों का मीटिंग लेकर अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं , साथ ही अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही शुरू किया गया है ।
संतोष सिंह से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । निजात अभियान के अंतर्गत विगत 07 दिवस में अवैध शराब एवं नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया जिसके अंतर्गत कुल 142 प्रकरण जिसमें 13 किलो 400 ग्राम गांजा , 2690 नग नशीला कैप्सूल ,15 नग इंजेक्शन एवम लगभग 200 लीटर शराब जप्त किया गया है । 145 आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है । यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।


Share

Related posts

बेहतर कार्य करने वालों को चेयरमेन अंकित आनंद ने किया पुरस्कृत

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का राजस्व मंत्री ने किया लोकार्पण

खेल में जीत-हार नहीं बल्कि खिलाड़ी भावना व खेल के प्रति समर्पण का भाव होता है महत्वपूर्ण – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment