13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष पिछड़ी जनजाति भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अपात्र सूची जारी

Share

कोरबा 05 अगस्त 2022/ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अपात्र सूची जारी कर दी गई है। आवेदनों पर दावा आपत्ति सात अगस्त 2022 शाम 5ः30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं की शैक्षणिक योग्यता अनुसार कुल- 343 (पहाड़ी कोरवा-251, बिरहोर-92) की सूची शासन को प्रेषित की गई थी। सूची में अंकित विशेष पिछडी जनजाति पहाडी कोरवा व बिरहोर को जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर उनकी पात्रतानुसार सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती किया जाना है। रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही किये जाने के तहत छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित 343 आवेदनों में से प्राप्त आवेदन का परीक्षण किया जाकर पात्र-अपात्र की सूची तैयार किया गया है। जिसे कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में एवं जिले के वेबसाईट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में देखा जा सकता है। सभी आवेदको से  उक्त संबंध में दावा आपत्ति कार्यालय द्वारा सात अगस्त  तक आमंत्रित किया गया है।
क्र./352/


Share

Related posts

यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे: लखनलाल देवांगन :वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री ने यातायात जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली को दिखाई झण्डी

namanchhattisgarh

निगम का आखिरी समाधान शिविर घुड़देवा में

namanchhattisgarh

समाधान शिविर में ही मिल गया साहिल को लर्निंग लाइसेंस,

namanchhattisgarh

Leave a Comment