15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

24 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 23 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 24 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त बुधवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 52 दर्री गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 62 जेलपारा स्टेज के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जनजाति कार्य मंत्रालय की डॉ. जमील की उपस्थिति में पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारियों की हुई बैठक

namanchhattisgarh

प्रति सोमवार को होगा जनचौपाल का आयोजन

namanchhattisgarh

नरवा योजनान्तर्गत बोराई नाला के उपचार से 90 हेक्टेयर बढ़ा सिचाई रकबा

namanchhattisgarh

Leave a Comment