21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से मोटरसाइकिल से महुआ शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीसंतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में गांजा व अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाडीह से एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना से कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन कर ले बिरदा की ओर ले जाने वाला है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम मौहाडीह नाला के पास पहुंचकर नाकेबंदी किया गया जो एक व्यक्ति बजाज प्लेटिना मोटर सायकल में आया जिसे रोककर तलाशी लेने पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 BC 3642 के डिक्की में 04 हरे रंग की 02-02 लीटर वाली प्लास्टिक की बाटल में प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब रखा हुआ बरामद किया गया, उक्त व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम बलीराम यादव पिता बुधराम यादव उम्र 29 वर्ष साकिन अटल चौक बिरदा थाना कुसमुण्डा बताया, बलीराम यादव के कब्जे से 04 हरे रंग की 02-02 लीटर वाले बाटल में प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब जुमला 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये एवं मोटर सायकल क्र. सीजी 12 BC 3642 को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आब. अधि. का घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. ओमप्रकाश बैस,आर कमल कैवर्त, आर प्रवीण राजवाड़े, आर प्रफुल्ल साहू, आर गौकरण श्याम, आर मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Related posts

पाली महोत्सव आयोजित होगा 18 एवं 19 फरवरी को : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लोगों को मिलेगा मनोरंजन, प्रसिद्ध कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

namanchhattisgarh

धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में खरीदी केन्द्रवार नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी

namanchhattisgarh

सरकार तुहर द्वार योजना से प्रदेश के लाखों नागरिक हो रहे लाभान्वित – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment