November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आई.टी.आई. जैजैपुर में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन 07 सितम्बर को

Share

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2022/ जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. जैजैपुर में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 07 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन और  नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है।


Share

Related posts

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज

namanchhattisgarh

रोजगार मेला: 104 पदों में भर्ती के लिए 20 अप्रैल को लगेगा मेला

namanchhattisgarh

’हॉ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं’ थीम के साथ मनाया गया विश्व क्षयरोग दिवस : विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment