July 30, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

07 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 06 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 07 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 सितम्बर बुधवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान के आगे सामुदायिक भवन मंच, वार्ड क्र. 32 बालिका गृह ओम फ्लैट के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र.47 डबरीपारा ग्रामसभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 48  सुमेधा चौक, वार्ड क्र. 62 कुचैना आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

कोविड-19 संक्रमित मरीज के उपचार हेतु जिले में आवश्यक तैयारियां की जा रही सुनिश्चित

namanchhattisgarh

कलेक्टोरेट में आयोजित जन चैपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी आम जनों की समस्या, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश : जन चैपाल में 115 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment