April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने की अपील, कोरोना वैक्सीन के सभी डोज आवश्यक, अनिवार्य रूप से लगवाएं वैक्सीन की सभी डोज

Share

कोरबा 11 सितम्बर 2022 – कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक निगम के सभी 67 वार्डो में 167 टीमें घर-घर जाएंगी तथा कोरोना वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज से शेष बचे लोगों को पात्रतानुसार कोरोना की वैक्सीन लगाएंगी, वहीं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र लोगों को अभी तक प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज नहीं लगा, वे अनिवार्य रूप से उक्त डोज लगवाएं तथा वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से अपने आपको एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सोमवार 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक नगर निगम कोरबा क्षेत्र में वैक्सीनेशन का महाअभियान पुनः संचालित होगा, इस हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा निर्देशानुसार आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी 67 वार्डो हेतु 167 टीमें तैनात कर इन टीमों में नगर निगम कोरबा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, साथ ही अभियान के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों एवं वार्डवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। यह सभी 167 टीमें वार्डो के प्रत्येक घर में डोर-टू-डोर पहुंचकर वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी लेंगी तथा प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज से छूटे गए पात्र व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार वैक्सीन लगाई जाएगी। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिन पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय या बूस्टर डोज नहीं लगा है, वे अनिवार्य रूप से पात्रतानुसार डोज लगवाएं। उन्होने कहा है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है, इसके लिए वैक्सीन की तीनों खुराक लगवानी आवश्यक है, अतः वैक्सीन की सभी ख्ुाराक लगवाएं तथा कोरोना संक्रमण से अपने आप को एवं अपने परिवारजनों को सुरक्षित करें।
सभी 08 जोन में हुई बैठक – 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलाए जाने वाले कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के संदर्भ में आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाडी, पं.रविशंकर शुक्ल, टी.पी.नगर, कोरबा, बालको, दर्री, सर्वमंगला व बांकीमोंगरा जोन में एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमेन, जनप्रतिनिधियों, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों एवं अभियान में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों आदि की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुई। निगम के एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेन, जनप्रतिनिधियों, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभियान मंे अपना पूरा सहयोग देने तथा वैक्सीनेशन लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया।
सार्वजनिक प्रतिष्ठान व स्वयंसेवी संगठन निभाएंगे दायित्व – निगम क्षेत्र में स्थित सभी सार्वजनिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान, एन.टी.पी.सी., बालको, एस.ई.सी.एल, सी.एस.ई.बी. आदि सभी प्रतिष्ठान वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में अपना दायित्व निभाएंगे तथा अपने हास्पिटलों एवं क्षेत्रों में अपने स्टाफ के माध्यम से वैक्सीनेशन का कार्य एक अभियान के रूप में संचालित करेंगे। इस महाअभियान में नगर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन व राजीव युवा मितान क्लब भी अपना पूरा सहयोग देंगे तथा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न कराएंगे।


Share

Related posts

कोटपा अधिनियम के तहत मानिकपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में की गई कार्यवाही

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल पर दिव्यांग क्रिकेटरों को मिली क्रिकेट किट : क्रिकेटरों ने जन चौपाल में कलेक्टर के समक्ष किट की मांग की थी

namanchhattisgarh

19 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment