19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री वार्ड क्र. 32 में करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

Share

कोरबा 12 सितम्बर 2022 -राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल मंगलवार 13 सितम्बर को वार्ड क्र. 32 में 02 विकास कार्यो का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। राठिया कंवर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन प्रातः 10 बजे रिसदी में एवं डिंगापुर बस्ती के आगे चर्च के कब्रिस्तान के पास शेड एवं अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रातः10.30 बजे किया जाएगा, दोनों भूमिपूजन कार्यक्रमों की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।


Share

Related posts

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और सामग्री वितरण शिविर 05 अप्रैल से

namanchhattisgarh

कोरबा की जनता का आशीर्वाद एवं सहयोग मेरी सबसे बड़ी पंूजी – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment