21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी का आयोजन 18 सितम्बर को

Share

कोरबा 14 सितम्बर 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी 2022 का आयोजन 18 सितम्बर 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियो में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4ः45 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा जिले में कुल 48 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 26 हजार 967 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली में 14 हजार 231 एवं द्वितीय पाली में 12 हजार 736 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 06 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों श्री रतन सिंह छेदाम मो.नं. 9630307405 एवं श्री सत्येन्द्र सिंह मो.नं. 6264474944 की ड्युटी भी लगा दी गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए पांच उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 48 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।

क्र./432/


Share

Related posts

test

namanchhattisgarh

ढलते जीवन में खुशी के दो पल

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन कार्य को 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं- आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment