13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 23 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र.37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 62 जेलपारा स्टेज के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरा पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उईके

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा ने भू-विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा और सर्वसुविधा युक्त बसाहट उपलब्ध कराने एसईसीएल प्रबंधन को दिए निर्देश

namanchhattisgarh

अवैध रूप से 10 लीटर महुआ शराब रखकर परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment