15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय इको क्लब प्रतियोगिता 11 एवं 12 अक्टूबर को

Share

कोरबा 29 सितम्बर 2022/राज्य स्तरीय इको क्लब प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 अक्टूबर को किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले स्तर पर तीन इको क्लबो का चयन किया जाएगा। प्रत्येक इको क्लब में से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल नौ विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। तीन सर्वश्रेष्ठ जिला स्तरीय इको क्लब चयन प्रतियोगिता 30 सितंबर को संपन्न होगी। प्रतियोगिता के लिए ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा जो विशेष रचनात्मक कार्यो जैसे भाषण ,ऑन द स्पॉट पेंटिंग व रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ हो। इसमें आठवीं तक एक प्रतिभागी, नवमी से दसवीं तक एक प्रतिभागी, एवं कक्षा 12वीं से एक प्रतिभागी होंगे। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ तीनों इको क्लब का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 15 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार सात हजार रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के चयन हेतु उच्च स्तरीय समिति के समक्ष 10 मिनट का एक प्रस्तुतीकरण भी इको क्लब को देना होगा, जिसमें उपलब्धि, कार्यकलाप एवं भविष्य की योजनाओं पर आधारित एक फाइल तैयार कर समिति के समक्ष जमा करना होगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक इको क्लब द्वारा एक स्टाल भी लगाया जाएगा, जिसमें उनकी गतिविधियां उपलब्धियां प्रदर्शित हो प्रतिभागी स्टाल के लिए पर्यावरण से संबंधित सामग्रियां, पोस्टर, बैनर साथ में लेकर आए। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक इको क्लब डॉ फरहाना अली प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल स्याही मुड़ी, इको क्लब मास्टर ट्रेनर श्री कामता जायसवाल, श्री लखन लाल धीवर ,श्रीमती तान्या राय घोष से संपर्क कर सकते हैं।

क्र./481/


Share

Related posts

अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम में ‘‘युवा एक परिवर्तन‘‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

namanchhattisgarh

थाना कोतवाली , बालको, दर्री, बाँकीमोंगरा ,कटघोरा ,उरगा अंतर्गत अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया है

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से की मुलाकात

namanchhattisgarh

Leave a Comment