13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्तीः वॉक इन इन्टरव्यू 06 अक्टूबर को

Share

कोरबा 30 सितंबर 2022/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला और लाफा पाली में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिंदी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षक टीजीटी, पीजीटी  पद में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर 2022 सुबह 10 बजे वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। वॉक इन इन्टरव्यू के लिए आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आमंत्रित किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में पीजीटी जीव विज्ञान और पीजीटी रसायन शास्त्र के एक एक पद तथा एकलव्य विद्यालय लाफा पाली में टीजीटी अंग्रेजी के एक रिक्त पद के लिए निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्रता, शर्ते एवं आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के कक्ष क्रमांक पांच में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में भी आवेदन पत्र का अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है।
क्र./488/


Share

Related posts

पूरी क्षमता, इच्छाशक्ति व टीम वर्क के साथ वैक्सीनेशन कार्य कराते हुए टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

युवाओं के कौशल में चार चाँद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम

namanchhattisgarh

पीएम आवास बना तो गिरती छत और टपकते पानी से मिली मुक्ति

namanchhattisgarh

Leave a Comment