13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के लिए तीन अक्टूबर को होगी काउसिलिंग

Share

कोरबा 30 सितम्बर 2022/जिले में संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा छठवीं के रिक्त सीटों में  प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के लिए काउसिलिंग तीन अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। काउसिलिंग सुबह 10 बजे से कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास कोरबा में होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि कक्षा छठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अन्यत्र विद्यालय में चयन होने के कारण रिक्त सीटों में भर्ती के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है।
क्र./489


Share

Related posts

पेंशन प्रकरणों का ई-कोष अन्तर्गत ऑनलाइन किया जा रहा है निराकरण

namanchhattisgarh

डेंगू , मलेरिया, पीलिया व संक्रामक रोगों से बचाव हेतु निगम कर रहा लगातार कार्यवाही

namanchhattisgarh

10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

namanchhattisgarh

Leave a Comment