November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

14 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 13 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 14 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर  शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांस बाड़ी, वार्ड क्र. 40 आजादनगर एन.के.एच. हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 50 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 65 बांकीमोंगरा स्कूल के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

वेदांता बालको ने अपने एल्यूमिनियम स्मेल्टर में बायोडीजल के उपयोग का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

namanchhattisgarh

जैजैपुर में पंजीयन शिविर, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट कैंप 07 जून को

namanchhattisgarh

पॉवरग्रिड बना नराकास शील्ड विजेता

namanchhattisgarh

Leave a Comment