22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा के मिष्ठान भंडारों में लिये गये मिठायों के नमून

Share

कोरबा। दीपावली त्योहार को देखते हुए आज कोरबा शहर में मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण किया गया। शहर का बाजार भी रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट मिठाइयों से सज गया है। मन को लुभाने वाले पकवानों व मिठाइयों में कहीं मिलावट के रंग तो नहीं, इसे लेकर संजीदगी दिखाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज खाद्य एवं औषधी की टीम ने मिठाई दुकानों पर निरीक्षण करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

 


दीपावली त्योहार को देखते हुए आज कोरबा शहर में मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समय पर ही जांच किया गया एवं गणेश डेयरी से बूंदी लड्डू,नारियल लड्डू, राजदीप डेयरी से पेडा ,कलाकंद का नमुना लिया गया एवं निरीक्षण कर साफ सफाई, लाइसेंस डिस्प्ले करने, न्यूज पेपर यूज नहीं करने, यूज बाई डेट मेंशन करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। टीम में विकास भगत, संघर्ष मिश्रा, देवेन्द्र विंध्यराज नायब तहसीलदार एल सिदार मौजूद रहे। उक्त जानकारी विकास भगत के द्वारा दी गई है


Share

Related posts

16 फरवरी को वितरित होगी बोर्ड परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री

namanchhattisgarh

खेल व्यवस्था, खिलाड़ियों और कोच के रहने, भवन के साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियां तेजी से पूरी करने दिए निर्देश

namanchhattisgarh

डीएव्ही स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत केजी-1 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment