July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

टांगामार प्राथमिक शाला स्कूल दर्री के पास एलुमिनियम बिजली तार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना दर्री क्षेत्र में चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में दर्री पुलिस ने बिजली केबल काटने वाले चोरों के विरुद्ध कारवाई की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति टांगामार प्रा शाला स्कूल दर्री के पास में चोरी की बिजली केबल वायर को अपने कब्जे में रखकर बिकी करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं कि सूचना पर हमराह आर 510 दिलेश बंजारे आर 767 एवं गवाहान प्रहलाद कंवर नदीम खान के मौके पर दबिश दिये। जो टांगामार प्रा शाला स्कूल दर्री के पास नफीस आलम और रामकुमार यादव नामक व्यक्ति मिले जो अपने कब्जे में बिजली केबल वायर को रखे मिले। जो मौके पर नफीस आलम, रामकुमार यादव को उक्त बिजली केवल वायर के संबंध में नोटिस वैध कागजात पेश करने दिया गया जो लिखित में कोई कागजात, दस्तावेज नहीं होना बताया। जो मौके पर समक्ष गवाहान के मुताबिक जप्तीपत्रक के एल्युमिनियम का बिजली केबल वायर 5 नग प्रत्येक वायर की लंबाई 50 फिट कीमती 20 हजार रूपये को जप्तकर उक्त बिजली केबल वायर चोरी की मशरूका होने की पूर्ण संदेह पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 28 /2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379 भादवि. कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में हमराह 510 दिलेश बंजारे,आर. 767 एवं गवाहन प्रहल्लाद कंवर,नदीम खान का महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Related posts

तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर मनराखन के खिले चेहरे

namanchhattisgarh

निगम क्षेत्र में 04 स्थानों पर विसर्जन स्थल निर्धारित

namanchhattisgarh

समर कैम्प में बच्चों ने सिखी अनेक कलाऐं जीवन में भी कलाओं को अपनाये

namanchhattisgarh

Leave a Comment