November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 5 ट्रैक्टर जप्त

Share

कोरबा 17 नवंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज खनिज विभाग के अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही की है। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पांच ट्रैक्टर को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान भिलाइखुर्द से एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-12 एबी 1180 को जप्त किया गया है। जिसे कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। रजगामार से एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी- 12 यू-1886 को जप्त किया गया है। ट्रैक्टर को रजगामार चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उरगा अंतर्गत ग्राम तरदा में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-12 एटी 2779 को जप्त किया गया है। इसे उरगा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह रिसदी के गाड़ाघाट से दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। यहां से जप्त किए गए ट्रैक्टर में एक सोल्ड है, जबकि दूसरा लावारिस हालत में जप्त किया गया है।
उपसंचालक खनिज श्री प्रमोद नायक ने बताया कि जब्ती के पश्चात उपरोक्त प्रकरण में खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। उन्होंने बताया की खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
क्रमांक 633/


Share

Related posts

जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं 01 ली से 10 वीं तक हिन्दी, अग्रेजी माध्यम के पाठ्य पुस्तकों का किया जा रहा निःशुल्क वितरण

namanchhattisgarh

पहाडी कोरवा जनजाति के जीवन की झलक पाई श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment