13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आगामी तीन माह के अंदर पूर्ण करें अशोक वाटिका निर्माण उन्नयन कार्य – आयुक्त

Share

कोरबा 18 नवम्बर 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अभियंताओं व निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी तीन माह के अंदर अशोक वाटिका के निर्माण व उन्नयन संबंधी सभी आवश्यक कार्याे को पूरा करें, कार्याे में अपेक्षित तेजी लाएं तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज न करें। उन्होने अशोक वाटिका में किए जा रहे विभिन्न कार्याे की ड्राईंग डिजाईन आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा कार्याे की बेहतरी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने आज अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माणाधीन अशोक वाटिका का सघन रूप से निरीक्षण किया, अशोक वाटिका निर्माण व उन्नयन कार्य के तहत वाटिका में लैण्डस्केपिंग, फाउंटेन, पाथवे, चिल्ड्रन प्ले एरिया, रेस्टोरेंट, ओपनथियेटर, बोटिंग जोन, वाटरफाल, रा-गार्डन, स्पोर्ट्स जोन सहित विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कार्याे का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोग की जाने वाली सामग्री की क्वालिटी में किसी भी प्रकार का कम्प्रोमाईज न करें, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि कार्य की गुणवत्ता पूर्ण रूप से बनी रहे, उन्होने कहा कि अशोक वाटिका का उन्नयन व विकास का कार्य आमनागरिकों को पर्यटन, मनोरंजन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, अतः इस कार्य को आगामी तीन माह के भीतर पूर्णता दे ताकि इन सुविधाओं का लाभ लोगों को प्राप्त हो सके। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि अभिषेक गोयल, सहायक अभियंता सुनील टांडे, विनोद नेताम सहित आर्किटेक्ट इंजीनियर्स व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अशोक वाटिका में रहेंगी ये सुविधाएं- यहॉं उल्लेखनीय है कि लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से कोरबा के स्टेडियम रोड स्थित अशोक वाटिका का उन्नयन कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा है, इस कार्य में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पर्यटन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, योगा, प्राणायाम व खेलकूद सहित अन्य सुविधाएं शामिल की गई हैं, इसके तहत ओपन थियेटर, सिटिंग जोन, रेल टेªक, ओपनजिम एरिया, बोटिंग जोन, रिडिंग जोन, वाटरफाल व रॉक गार्डन, हर्बल गार्डन, कैफेटेरिया, चिल्ड्रन प्ले एरिया, कलरफुल फाउण्टेन, बटरफ्लाई जोन, वाटरबाडी, स्टेप्ड गार्डन, म्यूजिकल फाउण्टेन, रिलेक्सीन एरिया, स्पोर्ट्स जोन साईकिलिंग टेªक, फ्लावर जोन, वर्टिकल गार्डन, योगा जोन, फूड जोन, वेंडर जोन व चौपाटी, स्टोन फाउण्टेन, पार्किंग एरिया, लैण्ड स्केपिंग, लॉन एरिया, प्लांटेशन, उद्यानिकी, पाम कलस्टर, महिला-पुरूषों के लिए पृथक-पृथक टायलेट सुविधा, टिकट काउंटर, बाउण्ड्रीवाल व भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।


Share

Related posts

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 02 मिनट का मौन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ गांव लाफा, बक्साही एवं माखनपुर पहुंचकर लगाया जन चौपाल

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन : जिले के 27 गांवों में 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment