22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना के संचालन में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: कलेक्टर

Share

कोरबा 02 दिसंबर 2022/ कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के गोठानों के नोडल अधिकारियों और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गोठानो में संचालित गोधन न्याय योजना के कार्यों की समीक्षा की और जनपद पंचायत के अधिकारियों, गोठानों के नोडल व पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के गोठानों में गोबर खरीदी के सही अनुपात में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन नहीं होने पर जनपद पंचायत सीईओ श्री आर एस मिर्झा पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की गोधन न्याय योजना के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने योजना के संचालन में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता दर्शाने वाले नोडल अधिकारी और सचिवों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही खरीदे गए गोबर का सही अनुपात में वर्मी कंपोस्ट निर्माण नहीं होने पर वर्मी कंपोस्ट के बदले उनके मूल्य की रिकवरी संबंधित कर्मचारियों से करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पोड़ीकला पंचायत के सचिव श्री हरीनाथ कोराम का भैसामुड़ा और सारिसमार पंचायत के सचिव श्री दशरथ सिंह का सुपातराई पंचायत  ट्रांसफर कर दिया गया है। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री अनिल शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत बरतराई के गौठान में वर्मी खाद के निर्माण में लापरवाही व गोबर खरीदी की सही एंट्री नही किए जाने पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि निर्धारित मापदंडों का ध्यान रखते हुए तय समय पर गोठानों में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जाए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिन गोठानों में अतिरिक्त वर्मी टांको की जरूरत है उसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजें। इसी तरह आवर्ती चराई वाले चाराग़ाहों, अन्य चारागाह या गौठान में जहां तालाब या डबरी निर्माण की जरूरत है वहां के लिए भी जल्द प्रस्ताव बनाकर दिया जाए, ताकि उसे स्वीकृति प्रदान कर काम जल्द शुरू किया जा सके। बैठक में उपस्थित नोडल व पंचायत सचिवों से कलेक्टर श्री झा ने कहा कि सभी गौठानो में गोबर विक्रेताओं को सक्रिय रखा जाए। जिससे खाद निर्माण की प्रक्रिया में निरंतरता रहे। किसी भी तरह से गोबर को खुले स्थान पर संग्रहित ना रखा जाए। भंडारण के लिए स्थाई, अस्थाई शेड बनाकर रखें। वर्मी टाकों को हमेशा भर कर रखा जाए ताकि समय पर वर्मी कंपोस्ट तैयार हो सके। वही खाद को धूल मिट्टी से बचाने छानने से पहले दरी या तिरपाल का उपयोग अनिवार्य रूप से करने कहा। कलेक्टर श्री झा ने गोठानों के लिए स्वीकृत नए वर्मी टांको के निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि  स्वीकृत हो चुके टांको का निर्माण अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाए। कलेक्टर श्री झा ने गोठानों से संबंधित अन्य आधारभूत कार्यों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
किसानों से पैरादान के लिए करें अपील- कलेक्टर श्री झा समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री संजीव झा ने पैरादान के लिए किसानों से अपील करने के साथ ही उनसे स्वेच्छा से सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पैरादान अभियान के जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अपील व आग्रह के लिए कहा। विशेष रुप से 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों से पैरादान की सहमति लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। फसल कटाई का काम पूरा होने और धान विक्रय के बाद पैरा को जलाने या फेंकने की जगह  गोठानों में मवेशियों के चारा के रूप में उपयोग के लिए किसानों से आग्रह किया जा रहा है। इस कार्य में सभी किसानों से सहयोग के लिए भी आग्रह किया जा रहा है।
क्रमांक 691


Share

Related posts

डाईट कोरबा में विश्व साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले के खिलाफ की कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment